Site iconSite icon AR Live News

लव ट्राएंगल में मर्डर : तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके उदियापोल स्थित सम्राट होटल में ठहरे गुुजरात के एक युवक की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना रविवार रात की है। हालांकि कि पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का 24 घण्टे से भी कम समय मे खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भी लव ट्रायंगल का निकला।

एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि मल्लातलाई निवासी फरदीन खान उर्फ तौसीफ पुत्र अहमद नूर, शाहिद उर्फ साद खान पुत्र एजाज औऱ कादिर पुत्र इनायत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनो ने होटल के कमरे में ठहरे पाटन, गुजरात निवासी तीर्थ सोनी की हत्या करना कबूल किया है।

प्रेम की ऐसी दास्तान जिसने एक को मौत के घाट उतार और दूसरा सलाखों के पीछे

पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई से तीर्थ सोनी उदयपुर आया था और सम्राट होटल में ठहरा था। तीर्थ के साथ निरुती उर्फ नेहा देशमुख और निशा उर्फ तमन्ना भी ठहरे थे। 28 जुलाई शाम को निरूति और निशा दोनो कहीं घूमने जाने की कहकर होटल से चली गयी।

तभी दानिश नाम का लड़का अपने दोस्त कादिर के साथ होटल आया और तीर्थ के रूम के बारे में पूछने लगा और गुस्से में कहा उसे नही छोड़ेंगे। लेकिन होटल स्टाफ ने उन्हें अंदर नही जाने दिया। कुछ देर बाद रात करीब 9 बजे कादिर दो अन्य लड़को के साथ होटल आया। इस बार तीर्थ खुद उन्हें अपने कमरे में ले गया तो होटल वालो ने भी नही रोका। करीब 1 घण्टे बाद रात तो तीनों लड़के चले गए। उसके करीब 1 घण्टे बाद रात करिब 11 बजे होटल का वेटर अन्य गेस्ट को रूम दिखाने लेकर गया तो उसने तीर्थ के कमरे में उसकी लाश देखी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज से सभी लड़को को चिह्नित किया। रात को उदियापोल के पास ही पुलिस को वो दोनों महिलाएं भी मिल गयी जो तीर्थ के साथ कमरे में ठहरी थी।

तफ्तीश और पूछताछ में पुलिस को पता चला किया कि अहमदाबाद हाल मल्लातलाई निवासी दानिश पुत्र यासीन शाह ने 2 साल पहले निरूति से शादी की थी। लेकिन पिछले 6 महीनों से निरूति की तीर्थ से हुए परिचय के कारण पति-पत्नी दानिश और निरूति के बीच मनमुटाव चल रहा था। तीर्थ की हत्या में दानिश की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version