Site iconSite icon AR Live News

सोजतिया पर इस रविवार से डिस्काउंट के साथ मिलेगा डायमण्ड पोलकी ज्वैलरी का डिजायनर कलेक्शन

sojatia jewellers exhibition of diamond polki jewellerysojatia jewellers exhibition of diamond polki jewellery

उदयपुर,(ARLive news)। डायमण्ड ज्वैलरी को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है, इस रविवार से तीन दिन तक वे डायमण्ड पोलकी ज्वैलरी डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। सोजतिया ज्वैलर्स की ओर से उनके कोर्ट चौराहा स्थित शोरूम पर रविवार से तीन दिवसीय जड़ाऊ-डायमण्ड पोलकी ज्वैलरी की एग्जिबिशन शुरू होगी।

सोजतिया ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि इस ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन 28 जुलाई सुबह 11 बजे कोर्ट चौराहा स्थित सोजतिया ज्वैलर्स के शोरूम पर मेवाड़ घराने की निवृति कुमारी करेंगी। डायमण्ड पोलकी ज्वैलरी की खरीददारी पर ग्राहक को मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत डिकाउंट भी दिया जाएगा।

सोजतिया के फाउंडर प्रो. रणजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि इस एग्जिबिशन में जड़ाऊ-डायमण्ड पोलकी की उम्दा और आकर्षक डिजाइन्स उदयपुर वासियों को देखने को मिलेंगी। प्रदर्शनी में रजवाड़ी कलेक्शन खास आकर्षण का केन्द्र रहेगा। रजवाड़ी कलेक्शन में डायमण्ड पोलकी के आड़, हार-सेट, बाजुबंद, तिमणिया, शीशफूल, मेरी, कांकण, कंठला, कलंगी, नथ, बोर, सरपेज सहित अन्य ज्वैलरी का कलात्मक संग्रह देखने और खरीदने को मिलेगा।

 

Exit mobile version