Site iconSite icon AR Live News

पीओके और अक्साई चीन हमारा, इस पर सरकार जल्द फैसला ले : सेना प्रमुख

SENA PRAMUKH said on Kargil diwasSENA PRAMUKH said on Kargil diwas

नई दिल्ली/द्रास,(ARLive news)। कारगिल विजय दिवस के मौके पर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। रावत ने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा, पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके), अक्साई चीन के नियंत्रण पर राजनीतिक नेतृत्व को फैसला लेना है। आर्मी चीफ ने कहा कि अक्साई चीन का जो हिस्सा हमारे देश के नियंत्रण में नहीं है, उसे कैसे हासिल करना है इसका फैसला राजनीतिक नेतृत्व को लेना होगा। इसके लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाना है या फिर कोई और रास्ता ये सरकार को तय करना होगा।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने करगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने के मौके पर द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कश्मीर के युवाओं के आतंक के रास्ते पर जाने के बारे में बोलते हुए रावत ने कहा कश्मीर में बंदूक और युवा एक साथ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी कश्मीर में सेना के खिलाफ बंदूक उठाएगा वो कब्र में जाएगा और उसकी बंदूक हमारे पास आएगी। उन्होंने कश्मीर के युवाओं से अपील की कि वह अच्छे रास्ते पर चले और रोजगार की तरफ अपने कदम बढ़ाएं।

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा था कि वो भारत की ओर देखने की भी हिमाकत न करे। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कभी भी भारत में घुसपैठ करने की हिमाकत की तो शव वापस लेने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों की सतर्कता को देखते हुए पाकिस्तान 1999 जैसी गलती दोबारा नहीं करेगा।

Exit mobile version