Site iconSite icon AR Live News

प्रतापनगर थाने के दो हेडकांस्टेबल निलंबित : आईजी ने शिकायत पर किए आदेश

pratapnagar police thanapratapnagar police thana

उदयपुर,(ARLive news)। पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर ने सोमवार को प्रताप नगर थाने के दो हेडकांस्टेबल को निलंबित किया है। हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई और गोविंद सिंह के निलंबन के आदेश जारी कर इनके खिलाफ प्राप्त शिकायत की जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

आईजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि इनके खिलाफ शिकायत मिली थी, इस पर निलंबित किया हैं। शिकायत के सभी तथ्यों की जांच होगी, उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि आईजी को प्राप्त शिकायत किसी पुराने मामले से संबंधित है, क्यों कि हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई पिछले कुछ महीनों से एसपी ऑफिस की क्राइम ब्रांच में तैनात हैं। हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई उदयपुर रह चुके कुछ आईपीएस अधिकारियों के चहेते माने जाते हैं। सुनील विश्नोई खुद भी लोगों के बीच काफी व्यवहारशील हैं। ऐसे में सुनील विश्नोई के निलंबन का आदेश विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिवाद में जांच की अनिमियतता का है आरोप

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर थाने में रहते हुए हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई और गोविंद सिंह के पास कोई परिवाद जांच के लिए आया था। आरोप है कि इन्होंने जांच में अनियमितता बरती। इस परिवाद से संबंधित एक पक्ष ने आईजी से शिकायत की और इस पर निलंबन के आदेश जारी हुए।

Exit mobile version