Site iconSite icon AR Live News

प्रो. विजय श्रीमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा विशाल रक्तदान शिविर

prof. vijay shrimali first punya tithi blood donation campprof. vijay shrimali first punya tithi blood donation camp

उदयपुर,(ARLive news)। प्रो. विजय श्रीमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर होने जा रहा है। प्रताप गौरव केन्द्र के पास संस्कार भवन में 21 जुलाई सुबह 9 बजे से 1 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा।

प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के संस्थापक जतिन श्रीमाली ने बताया कि पिताजी हमेशा से ही हमारे आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। वे हमारे बीच अभी नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श हमारे साथ आज भी हैं। वे हमेशा दूसरों की मदद कर उनके जीवन में सुधार लाने के प्रयास करते रहते थे। ऐसे में 21 जुलाई को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर रखा गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि बड़ी संख्या में लोग यहां आकर रक्तदान करें, ताकि किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सके।

 

Exit mobile version