Site iconSite icon AR Live News

जिले की 1500 ई-मित्र दुकानें बंद रहीं : कमीशन बढ़ाने की मांग पर हड़ताल पर रहे ई-मित्र

E MITRA STRIKEE MITRA STRIKE

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य ई-मित्र एसोसिएशन के आह्वान पर उदयपुर सहित विभिन्न जिलों में ई-मित्र दुकानें मंगलवार को बंद रहीं। ई-मित्र पर किए जाने वाले कार्याें में कमीशन बढ़ाने सहित 12 सूत्रिय मांगों को लेकर उदयपुर में ई-मित्र संचालक देहली गेट पर इकट्ठे हुए और विरोध प्रदर्शित किया। उदयपुर जिले में करीब 1500 दुकानें बंद रहीं, इससे आमजन का कार्य भी काफी प्रभावित हुआ।

ई-मित्र एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। जिनमें 12 प्रमुख मांगों को शामिल किया है।

1. राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 7 सालों से कार्यरत ई मित्र प्लस ऑपरेटर्स का स्थायीकरण हो।

2. राज्य सरकार व ई-मित्र के बीच में से अनुपयोगी एलएसपी को हटा कर सीधे ई मित्र कियोस्क के साथ एग्रीमेंट करें।

3. ई मित्र को देय कमीशन में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए।

4. सरकार ई मित्र पर होने वाले आवेदन के आवेदन शुल्क के अलावा फॉर्म, प्रिंट, फोटोकॉपी सहित अन्य स्टेशनरी के भुगतान के संबंध में स्थिति स्पष्ट करें।

5. ई मित्र के खिलाफ झूठी शिकायत पर षिकायत कर्ता के खिलाफ कार्यवाही हो।

6. ई मित्र पर किए जाने वाले सभी आवेदन का सात कार्य दिवसों में निस्तारण हो।

7. ई मित्र से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होने के बावजूद बाबू द्वारा परेशान करने के लिए री-सबमिट करने पर उसे नोटिस दिया जाए।

8. राज्य व संभाग स्तर पर आकस्मिक निरीक्षण दस्ते हों।

9. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ई मित्र धारकों को स्थायी भत्ता मिले।

10. नए ई मित्र कियोस्क देना बंद किए जाएं।

11. पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और एलडीसी भर्तियों में ई मित्र धारक को अनुभव के आधार पर बोनस अंक दिए जाएं।

12. सरकार ई मित्र धारकों को कैटेगरी के अनुसार सहकारी बैंकों से 1 लाख रूपए तक आवेर ड्राफ्ट की सुविधा प्रदान करें।

Exit mobile version