Site iconSite icon AR Live News

रमेश हत्याकांड : विधानसभा में गूंजा पीलादर में हुए उपद्रव का मुद्दा

IG BINITA THAKUR STATMENT ON UDAIPUR PILADAR RIOT OR NUISANCEIG BINITA THAKUR STATMENT ON UDAIPUR PILADAR RIOT OR NUISANCE

उदयपुर,(ARLive news)। रमेश हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जावरमाइंस थाना क्षेत्र के जयसमंद मार्ग पर झरणिया बायपास पर हुए उपद्रव, लाठीचार्ज के अगले दिन आज मंगलवार को क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दी गयी हैं।

मंगलवार को कलेक्टर आनंदी और एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई एक साथ मौके पर गए और स्थिति का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त विकास एस भाले ने इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए। जिस पर मावली, वल्लभनगर, डबोक, घासा, कैलाशपुरी, सराड़ा, जावरमाइंस, सलूंबर, झल्लारा और सेमारी क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

सोमवार को विधानसभा की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने विभानसभा में सूचना के जरिए सरकार का ध्यान पीलादर के हुए उपद्रव और पुलिस के गोली चलाने व लाठीचार्ज करने के मुद्दे पर दिलाया। कटारिया ने विधानसभा में कहा कि पीलादर में पुलिस के गोली चलाने की स्थिति आ गयी है। वहां 6-7 हजार लोग सड़कों पर हैं और बड़ी जनहानि हो सकती है। किसी का मर्डर हुआ, जिसमें पुलिस दो लोगों को पकड़कर लायी थी, लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया। यह आंदोलन पांच दिनों से चल रहा है आज वहां गोली चल रही है।

38 उपद्रवियों पर हुई एफआईआर

जावरमाइंस थानेदार भरत योगी ने बताया कि 38 लोगों को आम रास्ता रोकने, उपद्रव कर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है और 152 लोगों को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

रमेश हत्याकांड का अनुसंधान चल रहा है: आईजी

आईजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि हालात इतने खराब कैसे हो गए, इसकी जांच की जाएगी और रमेश पटेल की हत्या मामले में अनुसंधान चल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और इनसे पूछताछ जारी हैं। पुलिस जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा करेगी और इस हत्याकांड में किसी अन्य की मिलीभगत भी पायी जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी।

Exit mobile version