Site iconSite icon AR Live News

हेडकांस्टेबल की पीट-पीटकर की हत्या : जमीनी विवाद में तफ्तीश करने मौके पर गए थे

rajsamand head constable abdul gani murderedrajsamand head constable abdul gani murdered

उदयपुर,(ARLive news)। राजसमंद में भीम थाने के हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी (48) की शनिवार शाम को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या दी। हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी जमीन विवाद में अनुसंधान करने मौके पर गए थे, जहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

उदयपुर संभाग का यह ऐसा पहला मामला है जब हमलावरों ने पुलिस हेडकांस्टेबल की पीट-पीट कर हत्या कर दी हो। इस सूचना से पुलिस विभाग सकते में आ गया है। मौके पर डीएसपी राजेन्द्र सिंह और थानेदार लाभूराम विश्नोई मय जाब्ता पहुंच गये हैं और हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भीम हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी के पास जमीन के विवाद के मामले का अनुसंधान था। इसको लेकर अब्दुल गनी तफ्तीश में शनिवार शाम मौके पर गए हुए थे। वहां जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी पर ही हमला कर दिया। हमलावरों के पीटने से अब्दुल गनी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अब्दुल गनी राजसमंद के कुंवारिया के रहने वाले थे। अधिकारियों ने आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन इस संबंध में कोई भी अधिकृत वर्शन देने से अधिकारी बच रहे हैं।

Exit mobile version