Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पहली महिला आईजी बिनीता ठाकुर पदभार संभाला

उदयपुर,(ARLive news). उदयपुर में पहली महिला आईजी आईपीएस बिनीता ठाकुर ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े यही मेरी प्राथमिकता रहेगी।

आईजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि जनता के हर वर्ग को न्याय मिले पुलिस उस ही के आधार पर काम करेगी। हम मॉनिटरिंग के माध्यम से संभाग में अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे, ताकि महिलाओं और कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंच सके।
Exit mobile version