Site iconSite icon AR Live News

एआर लाइव न्यूज “द रेन ऑफ हैपीनेस” : खुशियों की बारिश में झूमे-इठलाए बच्चे, किया छई-छपाक छई

AR Live News Rain of Happiness UdaipurAR Live News Rain of Happiness Udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। एआर लाइव न्यूज के “द रेन ऑफ हैपीनेस” : खुशियों की बारिश” अभियान के तहत रविवार को वंचित और निराश्रित गृह के 100 से अधिक बच्चों ने मार्वल वाटर पार्क में खूब मस्ती, अठखेलियां की और पानी के झूलों में वाटर राइड का आनंद लिया। मार्वल वाटर पार्क पहुंचते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने खूब एंजॉय किया।

प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के सहयोग से हुए रेन ऑफ हैपीनेस कार्यक्रम की शुरूआत 11.30 बजे मार्वल वाटर पार्क पर हुई। मुख्य अतिथि एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने एआर लाइव न्यूज के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अतिथि सोजतिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर महेन्द्र सोजतिया, प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के संस्थापक जतिन श्रीमाली, रेडीसन होटल लेकसिटी मॉल के जीएम विपुल मोहन, रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दुबे, एसओजी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह, मार्वल वाटर पार्क के सुरेश सिसोदिया ने बच्चों को मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का प्रबंधन एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की ओर से किया गया।

बच्चों की शिक्षा को गोद लिया

सोजतिया ग्रुप के डायरेक्टर महेन्द्र सोजतिया ने कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए उन्होंने एआर लाइव न्यूज के संयोजन में निराश्रित गृह के 10 बच्चों की एजुकेशन को गोद लिया है। वे इन बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश दिलवाएंगे, स्कूल शिक्षा पूरी होने के बाद पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल इन बच्चों की उच्च शिक्षा करवाएंगे।

रेडीसन के व्यंजनों का लुत्फ उठाया, गिफ्ट देखकर खुश हुए

बच्चों ने वाटर पार्क में पानी के झूले, वाटर राइड, वाटर फॉल के नीचे जमकर मस्ती की। इसके बाद बच्चों ने रेडीसन होटल उदयपुर लेकसिटी मॉल के व्यंजनों का लु्त्फ लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सोजतिया ग्रुप और रोटरी उदय की ओर से गिफ्ट दिए गए।

एआर लाइव न्यूज  के रेन ऑफ हैपीनेस कार्यक्रम कार्यक्रम की सफलता को देखकर कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोगों ने इससे जुड़ने का निवेदन किया। रोटरी क्लब की सदस्य ऋतु वैष्णव ने अपने फैमिली मेंबर का जन्मदिन का केक कटिंग बच्चों के साथ करने की ईच्छा जताई। एआर लाइव न्यूज और मार्वल वाटर पार्क प्रबंधन की अनुमति पर बच्चे ऋतु वैष्णव के परिवार सदस्य का बर्थडे केक कटिंग में शामिल हुए। वहीं मार्वल वाटर पार्क में आए एक अन्य परिवार ने बच्चों को आईसक्रीम खिलाई और एआर लाइव न्यूज के रेन ऑफ हैपीनेस अभियान से जुड़े।

एआर लाइव न्यूज के रेन ऑफ हैपीनेसअभियान में प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन, रेडीसन उदयपुर लेकसिटी मॉल, रोटरी क्लब उदय, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सोजतिया ग्रुप, मार्वल वाटर पार्क मुख्य सहयोगी रहे। क्लासिक प्रिंटर्स, रोसावा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, पीस फिटनेस क्लब ग्रुप ऑफ जिम, रिषभ जैन डिजी स्टूडियो सहयोगी है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति और गोवर्धन विलास थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। उदयपुर न्यूज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रार्थना एसोसिएट्स सोशल मीडिया पार्टनर हैं। 

 

 

Exit mobile version