Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में हुई मानसून की पहली बारिश : रिमझिम बरसे मेघा

monsoon rainmonsoon rain

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई। बुधवार दोपहर शहर रिमझिम बारिश में भीखा। मानसून की शुरूआत के साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों और शहरवासियों की आवाजाही बढ़ गयी।

मानसून की पहली बारिश में शहरवासी और पर्यटकों ने फतहसागर, पीछोला, सज्जनगढ़ सहित अन्य स्थलों पर मौसम का आनंद लिया। रिमझिम बारिश का दौर दिनभर जारी रहा। कहीं-कहीं क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश हुई। इस दौरान शहर में कई जगह पानी भर गया और इससे यातायात में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

Exit mobile version