Site iconSite icon AR Live News

होटल के अंदर चल रही नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में शराब बरामद

उदयपुर,(ARLive news)। आबकारी विभाग की टीम ने जावरमाइंस के पालोदड़ा स्थित हिल टॉप होटल पर छापा मारकर वहां नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। होटल मालिक गजेंद्र कुमार होटल के अंदर बेसमेंट में ही नकली शराब की फैक्ट्री चला रहा था।

आबकारी आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से होटल ले अंदर शराब फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। इस पर डीएसपी राजेंद्र सिंह जैन के नेतृत्व में टीम ने होटल पर छापा मारा। फैक्ट्री के बेसमेंट में नकली शराब के 192 पव्वे, 11 पेटी बियर सहित भारी मात्रा में नकली शराब, इम्पीरियल ब्लू का स्टिकर लगी 1000 से ज्यादा खाली पव्वे और बोतले,  नकली शराब बनाने के उपकरण, कलर और स्प्रिट बरामद किया है। मौके से नकली शराब खाली पव्वे में भरते हुए रमेश मीणा को गिरफ्तार किया है।

होटल मालिक फरार

टीम होटल मालिक पिलादर निवासी गजेंद्र कुमार कलाल की तलाश कर रही है। टीम ने मौके से गजेंद्र की कार बरामद की है, जिससे वह नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट सहित अन्य सामान लेकर आता था।

होटल मालिक इम्पीरियल ब्लू के स्टीकर नकली शराब के पव्वों और बोटलों पर लगाकर मार्किट में सस्ते दामों में बेचता था।

आबकारी टीम : इस कार्यवाही में आबकारी डीएसपी राजेंद्र सिंह जैन, सहायक आबकारी अधिकारी नाथू सिंह, प्रहाधिकारी सुमेर सिंह, ओमाराम, भरत मीणा की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version