Site iconSite icon AR Live News

बहन से अगले दिन मिलने का वादा कर युवती ने की आत्महत्या : बीएड की छात्रा थी

udaipur bed student suicideudaipur bed student suicide

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अमल के कांटा पर किराए से कमरा लेकर उदयपुर रह रही युवती ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती उर्मिला पत्नी सुरेष कुमार टेलर उदयपुर में बीएड कर रही थी और राजसमंद के कुंभलगढ़ में उनका पीहर था। उर्मिला के इस कदम से परिवार सदमें में है और सबके सामने यही सवाल है कि आखिर उर्मिला ने ऐसा क्यों किया।

उर्मिला के जीजा घासा निवासी श्याम टेलर ने बताया कि मेरी पत्नी ममता उर्मिला की बड़ी बहन है। ममता और उर्मिला दोनों ही साथ में उदयपुर से बीएड कर रहे हैं। बीएड करने के लिए वह उदयपुर में अमल का काटा स्थित एक घर में किराए पर कमरा लेकर यहां रह रही थी। शुक्रवार दोपहर उर्मिला और उसकी बड़ी बहन ममता साथ ही उसके रूम पर गए थे। रूम पर ममता और उर्मिला ने चाय बनायी, उपमा खाया और फिर ममता घासा जाने की कहकर निकल गयी। ममता के जाने पर उर्मिला ने अगले दिन मिलने की बात भी कही थी। तब तक भी उर्मिला ने बहन से किसी परेशानी की बात नहीं कही थी।

ममता के जाने के बाद से उर्मिला अपने कमरे में थी। घंटों तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर आस-पास रहने वाले अन्य किराएदारों को शंका हुई। इस पर उन्होंने उर्मिला को आवाजें दी, कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस और उर्मिला के परिजनों को सूचना दी गयी। पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो उर्मिला फंदे से लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

बहन के जाने के बाद ऐसा क्या हुआ…

परिजनों ने कहा कि उर्मिला की शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल ही रह रही थी और पति मुंबई में काम करते हैं। बीएड करने ही उदयपुर आयी थी। उसे ससुराल में भी कोई परेशानी नहीं थी। शुक्रवार को उर्मिला उसकी बहन ममता के साथ थी। तब भी उर्मिला ने किसी परेशानी के बारे में बड़ी बहन ममता को नहीं बताया था। बहन के जाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि…उर्मिला ने यह कदम उठा लिया। परिजन उर्मिला के इस कदम सदमे में हैं और पुलिस से यही मांग कर रहे हैं कि वे पता करें कि उनकी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया।

Exit mobile version