Site iconSite icon AR Live News

रन फॉर वन : पौधरोपण के लिए न्यायपालिका की प्लांटेशन ड्राइव 

udaipur run 4 van Plantationudaipur run 4 van Plantation

उदयपुर,(ARLive news)। पर्यावरण बचाने और लोगों को प्लांटेशन ड्राइव के लिए जागरूक करने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रन फॉन वन की अनूठी पहल कर रहा है। प्राधिकरण की ओर से 7 जुलाई को फतहसागर पर दौड़ होगी और दौड़ पूरी करने वाले नागरिकों को ईनाम में पौधे भेंट किए जाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिद्धिमा शर्मा ने बताया कि रन फॉर वन दौड़ के जरिए लोगों को प्लांटेशन ड्राइव मतलब पौधे लगाने, पौधों को गोद लेने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए जागरूक करेंगे।

दौड़ में 15 वर्ष से अधिक आयु को कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। दौड़ 7 जुलाई सुबह 6 बजे फतहसागर पाल से शुरू होगी और सर्किट हाउस, स्वरूप सागर, चेतक सर्किल से यूआईटी होते हुए वापस फतहसागर पाल पर ही समाप्त होगी। इस दौड़ में हिस्सा लेने वाले और दौड़ पूरी करने वाले सभी नागरिकों को प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र और पौधे भेंट किए जाएंगे।

Exit mobile version