Site iconSite icon AR Live News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन हुआ

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सैनी की मृत्यु की खबर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित सभी वरिष्ठ भाजपा पदधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी का उदयपुर को लेकर अच्छा अनुभव नही रहा था। वे लोकसभा चुनाव से पहले एक बार उदयपुर आये थे। तब वे प्रवीण रतलिया को भाजपा कार्यालय साथ लेकर चले गए थे, तो भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें आफिस में घुसने नही दिया था और अभद्रता की थी। तब सैनी काफी नाराज होकर लौट गए थे।

Exit mobile version