Site iconSite icon AR Live News

भाजपा के दिल्ली कार्यालय में बम होने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

fake information of bomb in delhi bjp officefake information of bomb in delhi bjp office

नई दिल्ली,(ARLive news)। एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस में हडकम्प मचा दिया है। वाक्या यह है कि दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एक शख्स ने बम होने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भाजपा मुख्यालय की जांच की। जांच के बाद पता चला कि यह सूचना फर्जी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कॉलर मैसूर का रहने वाला है और यह कॉल तकरीबन 11 बजे आई थी।

मीडिया में बताया जा रहा है कि कॉलर मानसिक रूप से विक्षिप्त है और इससे पहले भी शख्स कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले की दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को एक शख्स ने भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा कि भाजपा मुख्यालय में बम है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version