Site iconSite icon AR Live News

रेवेन्यू बोर्ड की बैठक में नाराज हुए कटारिया बैठक को बीच में छोड़कर चले गए

udaipur revenue board meeting katariya leftudaipur revenue board meeting katariya left

उदयपुर,(ARLive news)। कलेक्ट्री सभागार में शुक्रवार को हुई रेवेन्यू बोर्ड की बैठक में नाराज हुए नेता प्रतिपक्ष शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया बैठक बीच में छोड़कर चले गए। कटारिया बैठक से क्या निकले, उसने साथ भाजपा के अन्य विधायक भी निकल गए।

हुआ यूं कि कलेक्टर आनंदी की अध्यक्षता में डीएलसी दरों में रिव्यू को लेकर बैठक चल रही थी। यह बैठक तीन साल बाद हो रही थी। इस बैठक में डीएलसी दरों में करीब 25 से 35 प्रतिशत बढ़ोतरी पर चर्चा चल रही थी।

बैठक में आए नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहले तो इस बात से नाराज दिखे कि उन्हें इसकी सूचना कल रात को ही दी गयी, बैठक में डीएलसी दरों को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि अचानक कटारिया नाराज हो़ गए। कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि आप लोग किसी काम के नहीं हो और यह भी मात्र औपचारिक बैठक ही है। कटारिया यह कहते हुए बैठक को बीच में छोड़कर ही वहां से निकल गए, इसके बाद अन्य भाजपा विधायक भी बैठक छोड़कर चले गए।

योग दिवस के पोस्टर में मोदी की फोटो नहीं होने से भी नाराज दिखे कटारिया

जिला प्रशासन की ओर से गांधी ग्राउंड में सुबह साढ़े छह बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कटारिया इस बात से नाराज दिखे कि प्रशासन ने कहीं भी किसी भी पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो नहीं छपवाई थी। कटारिया ने कहा कि योग दिवस का आह्वान केन्द्र सरकार ने पूरे देश में किया था, तो जिला प्रशासन को पोस्टर्स में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को शामिल करना चाहिए था।

रेवेन्यू बोर्ड की बैठक में कटारिया की नाराजगी का कारण क्या रहा होगा ? यह तो स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कटारिया जिला प्रशासन से नाराज जरूर दिखे।

Exit mobile version