उदयपुर,(ARLive news)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग ने योग साधना पर्यावरण और प्रकृति के बीच शहर के सबसे उंचे स्थान पर की। शुक्रवार सुबह वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी और कुछ पर्यटक सज्जनगढ़ पहुंचे। सुबह साढे छह बजे सभी ने सज्जनगढ़ पर योगासन किए और योग के महत्व को समझा।
सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राहुल भटनागर ने बताया कि सज्जनगढ़ का किला शहर में सबसे उंचाई पर है और चारों तरफ सज्जनगढ़ अभयारण्य ये घिरा हुआ है। यहां योगा करने से सभी लोगों को बेहतरीन अनुभव मिला। तरोताजा वातावरण और पक्षियों की चहचाहट के बीच योग करने का अनुभव ही अलग था।
जिला प्रशासन की ओर से भी गांधी ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह साढे छह बजे हजारों की संख्या में शहरवासी गांधी ग्राउंड पहुंचे और योग में हिस्सा लिया।

