Site iconSite icon AR Live News

शहर में शहंशाह बने फिर रहे लुटेरे, शाही सवारी बुलेट बाइक से करते हैं लूट

udaipur lootudaipur loot

चाकू की नोंक पर कार सवार दंपत्ति के साथ लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर,(ARLive news)। इन दिनों शहर में लोगों के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश भी शहंशाह बने घूम रहे हैं औ आकर्षण का केन्द्र शाही सवारी मानी जाने वाली बुलेट बाइक से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अंबामाता पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लग्जरी कार सवार दंपत्ति के साथ चाकू की नोंक पर लूट की वारदात की थी।

अंबामाता थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बताया कि किशनपोल निवासी श्रवण सालवी उर्फ चिराग पुत्र गोपाल सालवी, घंटाघर निवासी गौरव उर्फ पिन्टू पुत्र गौरी शंकर वैष्णव, विरेन्द्र सिंह उर्फ लव पुत्र राम सिंह राजपूत, छोटा कुम्हारवाडा मोती चोहट्टा निवासी सुनील उर्फ सन्नी पुत्र अरविन्द मोची, मोहम्मद आरिफ उर्फ चेचु पुत्र युनुस खान को गिरफ्तार किया है।

बुलेट बाइक और हेडफोन से ही पकड़े गए

7 जून को अजमेर निवासी विमलेश कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी व मित्रो के साथ उदयपुर घूमने आए थे। वे अपनी एक्सयूवी कार से रात को बड़ी पाल से रामपुरा रोड पर जा रहे थे, तभी एक बुलेट बाइक और स्कूटी पर पांच बदमाश आए, उनकी कार जबरन रूकवाई और चाकू की नोंक पर उनकी सोने की चेन, दो आईफोन, नगदी सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। लूट के बाद परिवादी ने अंबामाता थाने में रिपोर्ट दी।

बुलेट बाइक सवार बदमाश के बारे में पड़ताल की गयी तो दूधतलाई क्षेत्र में श्रवण उर्फ चिराग सालवी के बुलेट बाइक पर घूमने, सफेद हेडफोन लगाकर बाइक चलाने और बेरोजगार होने के बावजूद होटलों में ठहर कर काफी खर्चा करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने श्रवण उर्फ चिराग की लोकेशन पता की और बड़ी के पास दबिश देकर चिराग और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने विमलेश अग्रवाल सहित लूटपाट की अन्य वारदातें भी कबूली हैं।

Exit mobile version