Site iconSite icon AR Live News

पुलिस ने जुआरियों को गुण्डा घोषित किया, एक महीने के लिए जिला बदर

gambler announced gundagambler announced gunda

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर पुलिस की अनुशंषा पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने दो आदतन जुआरियों को गुण्डा घोषित किया है। ये दोनों जुआरी एक महीने तक उदयपुर से जिला बदर रहेंगे और इन्हें एक महीने तक हर सोमवार को डूंगरपुर के आसपुर थाने में पेश होकर अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

एसपी कैलाश चन्द विश्नोई के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 4 निवासी सन्तोष (46) पुत्र प्रितम दास सिंधी और गायत्री नगर सेक्टर 5 निवासी शैलेन्द्र (36) पुत्र शेर सिंह सांखला को गुण्डा घोषित किया गया है। इनके आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए एडीएम ने आदेश दिए हैं कि इन दोनों को डूंगरपुर जिले के आसपुर थाने में एक महीने तक हर सोमवार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों के संबंध में रिपोर्ट देनी होगी।

आपराधिक विवरण : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 4 निवासी सन्तोष पुत्र प्रितम दास सिंधी और गायत्री नगर सेक्टर 5 निवासी शैलेन्द्र पुत्र शेर सिंह सांखला आदतन अपराधी है। आये दिन जुआ खेलने का आदी है। जुआ-सट्टा की शिकायत करने पर किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करना आमादा हो जाते है।

Exit mobile version