Site iconSite icon AR Live News

एसओजी की बड़ी कार्यवाही : देबारी हाईवे पर कार से जब्त की 5 किलो 650 ग्राम अफीम, तस्कर गिरफ्तार

udaipur sog seized 5.650kg afeemudaipur sog seized 5.650kg afeem

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान पुलिस के एसओजी की उदयपुर यूनिट ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्यवाही करते हुए देबारी हाईवे पर नाकाबंदी में एक कार से 5 किलो 650 ग्राम अफीम बरामद की है। तस्कर 85000 प्रति किलो के हिसाब से यह अफीम मंदसौर से लाया था और सांचौर सप्लाई करने ले जा रहा था।

एसओजी अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी दशरथ सिंह पुत्र दुल्हे सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार डिक्की से 5 किलो 650 ग्राम अफीम बरामद की है। एसओजी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान को जरिए मुखबीर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एमपी-9 नंबर की कार से अवैध हथियार लेकर मध्यप्रदेश से निम्बाहेड़ा होते हुए उदयपुर की तरफ आ रहा है। इस पर एसओजी टीम के इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, एसआई सुबोध जांगीड़, हेडकांस्टेबल धर्मेन्द्र, कांस्टेबल पवन की टीम ने देबारी हाईवे पर नाकाबंदी की। सुबह करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। इस पर टीम ने घेरा डालकर उसे रूकवाया। तलाशी में कार से अफीम बरामद हुई, इस पर कार चालक दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसओजी टीम ने दशरथ सिंह की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब में रखे 16 हजार रूपए और मोबाइल भी बरामद हुए है।

दशरथ सिंह ने पूछताछ में बताया कि यह अफीम वह नाहरगढ़ मंदसौर निवासी मदनलाल सुथार से करीब 4 लाख 80 हजार रूपए में खरीदकर लाया है और सांचौर निवासी आगमाराम आंजना को सप्लाई करने ले जा रहा है।

कार की डिक्की के फाटक के कवर में छुपा रखी थी अफीम

निरीक्षक अब्दुल रहमान ने बताया कि कार की डिक्की खोली तो एकबारगी तो उसमें सिर्फ स्टेपनी रखी दिखायी दी, लेकिन जब गहन तलाशी ली गयी तो कार की डिक्की के फाटक को शेप देने के लिए अंदर की ओर लगे प्लास्टिक के कवर के नट-बोल्ट को खोलकर देखा तो फाटक के अंदर बने खांचों में अफीम की छह थैलियां रखी हुई थीं। इन थैलियों का वजन किया गया तो इनमें 5 किलो 650 ग्राम अफीम पायी गयी।

Exit mobile version