निगम क्षेत्र में आने वाली कई कॉलोनियों की वार्ड संख्या बदल जाएगी
उदयपुर,(ARLive news)। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को राज्य के सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं के वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की है और सभी वार्डों के पुनर्गठन के आदेश दिए हैं। विभाग के इस आदेश का सीधा असर उदयपुर में इस बार नवंबर में होने वाले निगम चुनाव पर पड़ेगा। इस बार जनता 55 नहीं, बल्कि 70 पार्षदों को चुनेगी।
विभाग ने उदयपुर नगर निगम में 55 वार्डों की संख्या बढ़ाकर 70 कर दी है। वहीं कानोड पालिका में 15 वार्ड से बढ़ाकर 20 वार्ड, फतहनगर में 20 से बढ़ाकर 25 वार्ड, भींडर में 20 से बढ़ाकर 25 वार्ड, सलूंबर में 20 से बढ़ाकर 25 वार्ड कर दिए हैं।
उदयपुर में नवंबर में नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में इससे पहले इन सभी वार्डों का पुनर्गठन हो जाएगा। इस बदलाव से शहर की कई कॉलोनियों की वार्ड संख्या में भी बदलाव होगा, वहीं पार्षदों के लिए भी उनके वार्ड में ध्यान देना पहले से थोड़ा आसान होगा, क्यों कि ज्यादा बड़ा वार्ड होने से अक्सर पार्षद शिकायतें दूर नहीं कर पाते थे।
देखें संभाग के सभी जिलों के नगर पालिकाओं में बढ़ी हुई वार्डों की संख्या
निगम पालिका: जनसंख्या: अब से पहले वार्ड संख्या: बढ़ने के बाद वार्ड संख्या

