अश्लील वीडियो बना किशोरी को ब्लैकमेल कर छह माह से कर रहे थे उसका यौन शोषण
उदयपुर/ सेमारी,(ARLive news)। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में रविवार शाम सरकारी टीचर और उसके भाई द्वारा अपने ही घर में काम करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे छह माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने परिजनों के साथ थाने में थानाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाए और पूरा मामला बताया।
सरकारी टीचर मनोज पण्डया और उसके भाई राजेन्द्र पण्डया की घिनौनी करतूत से पीड़िता का गर्भ ठहर गया तो जबरन उदयपुर ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। गर्भपात के बाद पीड़िता की हालत देखकर बड़ी बहन से उससे पूछा तो उसने आपबीती बहन को बतायी और तब मामले का खुलासा हुआ।
थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।की जा रही है। किशोरी ने रिपोर्ट में बताया है कि वह सेमारी निवासी राजेन्द्र पण्डया व उसका भाई मनोज पण्डया के घर झाडू पौंछा का काम करने जाती थी। इस दौरान एक दिन दोनों भाईयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो क्लिपिंग बना ली। वीडियो क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देकर दोनों भाई पिछले छह महीने से किशोरी को यौन शोषण कर रहे थे। वीडियो क्लिपिंग के वायरल होने के डर से किशोरी किसी से कुछ नहीं कह पायी। पिछले दिनों जब वह गर्भवती हो गयी तब यह मामला खुला।

