Site iconSite icon AR Live News

भीषण हादसा : सरियों से लदे ट्रेलर में टकराई यात्री बस, 11 की मौत, 25 घायल

road accident in jharkhand chauparan 11 passengers deadroad accident in jharkhand chauparan 11 passengers dead

हजारीबाग,(ARLive news)। झारखंड के चौपारण में सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में 11 लोग मारे गए हैं। जबकि दुर्घटना में 25 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। बस-ट्रक की टक्‍कर में बस के परखच्‍चे उड़ गए। जीटी रोड पर चौपारण के दनुआ घाटी में सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की माैके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कई लोग बिहार के गया, जहानाबाद, डोभी, बाराचट्टी के रहनेवाले हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह है कि मरनेवालों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है।

हजारीबाग के उपायुक्‍त रविशंकर शुक्‍ला राहत-बचाव कार्य की देखरेख के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं। घायलों के बेहतर इलाज के लिए मुख्‍यालय से डॉक्‍टरों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। बस के चालक मोहम्मद मुजाहिद की भी हादसे में मौत हो गई है। मृतकों में उपेंद्र बर्णवाल उम्र लगभग 45 साल , उनका बेटा आदित्य कुमार उम्र 10 साल कोतवाली थाना, गया, बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों में योगेंद्र प्रसाद (जहानाबाद), भारती देवी, पति रामकृष्‍ण प्रसाद (रांची उम्र 40 साल), रामानंद पासवान (नंदुबीघा, जहानाबाद, बिहार), बंधनी मुंडा (भरनो, गुमला) और शिव शंकर प्रसाद (शांति नगर, रातू रोड, रांची) शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव में जुटी पुलिस। घायलों के बस में बुरी तरह फंसे होने के कारण राहत अभियान में सावधानी बरती जा रही है। गुमला से मसौढ़ी जा रही महारानी बस भोर में साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनास्‍थल बिहार और झारखंड का सीमा क्षेत्र है।

नींद से कभी जाग ही नहीं पाए

हादसे के वक्‍त बस में सभी यात्री सो रहे थे। बस का ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। बताया गया कि सड़क पर पहले से खड़े छड़ लदे खराब ट्रक में बस के टकराने से यह भीषण हादसा हुआ है। दुर्घटना की सूचना के बाद चौपारण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस बस में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मरने वालों में बस का ड्राइवर और खलासी भी शामिल हैं। बताया गया है कि इस हादसे में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्‍हें इलाज के लिए चौपारण प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version