Site iconSite icon AR Live News

व्यापार मंडल सदस्य भाजपा पूर्व पार्षद के सहयोग में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी

udaipur praveen rataliaudaipur praveen ratalia

उदयपुर,(ARLive news)। भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारियों और नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को व्यापार मंडल सदस्य भाजपा पूर्व पार्षद भंवर सिंह देवड़ा के सहयोग में सेक्टर 14 में व्यापारियों ने आधे दिन दुकानें बंद रखीं और रतलिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 में न्यू मार्केट एसोसिएशन ने व्यापारियों से एसोसिएशन सदस्य भाजपा पूर्व पार्षद भंवर सिंह देवड़ा के सहयोग और रतलिया के विरोध में दुकानें बंद करने का आह्वान किया था। इस पर शनिवार को एसोसिएशन के व्यापारियों ने आधे दिन दुकानें बंद रखीं। गौरतलब है कि भाजपा पार्षद विजय प्रजापत और पूर्व पार्षद भंवर सिंह देवड़ा कार्यालय सेक्टर 13 में है। शुक्रवार को नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया और हनी कुमावत सेक्टर 13 से गुजर रहे थे, तब एक पक्ष पार्षद विजय प्रजापत, देवड़ा सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारियों और दूसरे पक्ष रतलिया, हनी कुमावत के बीच कहासुनी, हाथापाई, मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

हमारे व्यापारी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो हम विरोध करेंगे

न्यू मार्केट एसोसिएशन परम सरंक्षक भंवर लाल जैन ने बताया कि हमारा क्षेत्र शांत है और सभी व्यापारी शांति से व्यवसाय करते हैं। कल प्रवीण रतलिया के ग्रुप ने हमारे एसोसिएशन सदस्य भंवर सिंह देवड़ा के कार्यालय में तोड़-फोड़ और हाथापाई की। इसको लेकर सभी व्यापारियों में रोष है। हमारे व्यापारी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो चुप नहीं बैठैंगे। अभी तो आधा दिन दुकानें बंद रखी हैं, पुलिस प्रवीण रतलिया पर कार्यवाही करे, नहीं तो हम अनिश्चितकालीन बंद करेंगे।

रतलिया सहित तीन की हुई जमानत

इधर शुक्रवार को कलेक्ट्री परिसर में हंगामा करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार हुए प्रवीण रतलिया, इसके भाई नवीन रतलिया और साथी हर्षित कुमावत को आज दिन में पुलिस ने एडीएम सिटी के यहां पेश किया। एडीएम सिटी ने तीनों का जमानत मुचलकों पर पाबंद कर छोड़ने के आदेश दिए।

Exit mobile version