Site iconSite icon AR Live News

चीफ मैनेजर ने की बस स्टैंड की धुलाई

cleaning washing on udaipur bus stand udiapolcleaning washing on udaipur bus stand udiapol

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान रोडवेज के उदयपुर में उदियापोल बस स्टैंड पर गुरूवार को अपना परिसर योजना के तहत डिपो मैनेजर ने धुलायी की। डिपो चीफ मैनेजर ने टैंकर में पानी मंगवाया और फिर बस स्टैंड परिसर की स्टाफ के साथ मिलकर सफाई, धुलायी की। इसके बाद कुछ समय पहले यहां लगायी गयी इंटरलॉकिंग टाइल्स की भी रंगत निखर गयी।

केन्द्रीय बस स्टैंड उदयपुर के चीफ मैनेजर महेष उपाध्याय ने बताया कि अपना परिसर योजना के तहत आज साफ-सफाई अभियान स्तर पर की गयी। सभी स्टाफ ने मिलकर परिसर की सफाई की है और यात्रियों से अपील की कि परिसर को साफ रखना उनकी जिम्मेदारी भी है। झाड़ू और वाइपर लेकर सभी कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में दो टैंकर पानी डलवाकर सफाई की है।

Exit mobile version