Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 3.6 रिएक्टर भूकंप के झटके महसूस किए गए

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। उदयपुर में 3.6 रिएक्टर की तीव्रता का भूकंप आया। मावली, घासा, खेरवाड़ा सहित उदयपुर शहर में लोगो ने भूकम्प के झटके महसूस किए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर इस प्रकार भूकंप के झटके आना इस बात का भी संकेत है कि प्रकृति हमें चेता रही है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना बंद कर सुधर जाओ, नही तो……।

रात करीब 10.32 पर घरों के अंदर मौजूद लोगों ने जैसे ही भूकंप महसूस किया परिवार सहित सभी घरों के बाहर आ गए। हालांकि की चंद सेकंड के बाद सभी को स्थिति सामान्य महसूस हुई तो लोग घरों के अंदर गए।

Exit mobile version