उदयपुर,(ARLive news)। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को वन विभाग की ओर से एक जनचेतना रैली निकाली जाएगी। वायु प्रदूषण की रोकथाम और पौध रोपण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही छात्रों के प्रोत्साहन के लिए लॉटरी के जरिए साइकिल भेंट की जाएगी।
सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राहुल भटनागर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनचेतना रैली फतहसागर के मोतीमगरी प्रताप स्मारक मुख्य द्वार से सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। रैली में शहर के पर्यावरण प्रेमी, गणमान्य नागरिक, वन विभाग, बीएसएफ, आर्मी, स्काउट, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राओं शामिल होंगे। कलेक्टर आनंदी हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगी। रैली मुंबईया बाजार से फतहसागर ओवरफ्लो गेट से पाल होते हुए देवाली गेट पर समाप्त होगी।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों और छात्र-छात्राओं को कूपन दिए जाएंगे, रैली के अंत में लॉटरी निकालकर विजेताओं को 3 साइकिल उपहार स्परूप भेंट की जाएंगी। इसके बाद नीमचमाता वनखंड पर पौधरोपण किया जाएगा और तुलसी के निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे।
पर्यावरण चेतना रथ : पर्यावरण एवं पृथ्वी के संरक्षण जागरूकता मोबाईल वेन पुरे जिले के विभिन्न पंचायत समितियों के मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचेगी और विभन्नि कार्यक्रम से पर्यावरण अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं प्रकृति प्रेमीयों, नागरिकों को जागरूक करेंगे।
दिनांक दिवस पंचायत समिति
5 जून बुधवार उदयपुर शहर/गिर्वा/बड़गॉव
6 जून गुरूवार सलूम्बर/कुराबड़
7 जून शुक्रवार खेरवाड़ा/ऋषभेदव
8 जून शनिवार वल्लभनगर/भटेवर
9 जून रविवार मावली/फतहनगर

