Site iconSite icon AR Live News

सचिवालय में वीसी के दौरान चला पोर्न वीडियो : शर्मिंदगी का बना सबब

porn video played in rajasthan-secretariat during vcporn video played in rajasthan-secretariat during vc

जयपुर,(ARLive news)। राजधानी जयपुर स्थित सचिवालय में सोमवार को खाद्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रजेंटेषन के दौरान स्क्रीन पर अचानक एक पोर्न वीडियो प्ले हो गया। करीब 2 मिनट तक चले इस पोर्न वीडियो से वीसी के दौरान हड़कंप मच गया। पोर्न वीडियो प्ले होते ही वीसी में मौजूद करीब एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी शर्मिंदगी से बगलें झांकने लगे, वीसी में स्थिति इसलिए और ज्यादा शर्मिंदगीभरी हुई, क्यों कि उस समय खुद महिला खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा जिला रसद अधिकारियों से बातचीत कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार वीसी के दौरान जैसे ही पोर्न वीडियो प्ले हुआ, उसे रोकने की कोषिष की गयी, लेकिन वीडियो चलता रहा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा ने एनआईसी के डीजी से तत्काल जांच कर रिपोर्ट मांगी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करके रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। संभावना है कि पोर्न वीडियो किसके जरिए प्ले हुआ, उसके चिह्नित होने के बाद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही तक हो सकती है।

बताया गया कि सचिवालय में किसी भी वीसी या बैठक में पोर्न वीडियो के प्ले होने का यह पहला मामला है। इससे पहले कभी भी इस तरह का मामला नहीं हुआ।

Exit mobile version