Site iconSite icon AR Live News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को मिले पत्र में प्रधानमंत्री के लिए ऐसा क्या लिखा था कि पुलिस बुलवानी पड़ी

PM MODI LIFE THREAT LETTERPM MODI LIFE THREAT LETTER

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को मिले एक पत्र ने सबकी नींद उड़ा दी है। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मामला प्रधानमंत्री से जुडा होने के कारण राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियां अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी व्यक्ति की तलाश रही है।

यह धमकीभरा पत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को भेजा गया गया था। सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को एक बंद लिफाफे में एक पत्र मिला।

सैनी ने लिफाफा खोल कर पत्र पढा तो वह चौंक गए। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में भेजने वाले का नाम राजेश टांक लिखा है। सैनी ने तत्काल जयपुर पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर इस पत्र की जानकारी दी। सैनी की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मुख्यालय पहुंचे और पत्र कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पत्र की एफएसएल जांच कराई है। पत्र में आमेर निवासी राजेश टांक का नाम पता लिखा था। पुलिस ने आमेर जाकर एड्रेस की जांच की तो यह एड्रेस फर्जी पाया गया। मामला प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा होने से राज्य और केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं हैं। अब इस पत्र को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश या किसी को फंसाने के इरादे से यह पत्र लिखा गया है।

Exit mobile version