उदयपुर,(ARLive news)। झीलों की नगरी में नौतपा के प्रकोप के बीच शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद छाए बादलों और मामूली बूंदाबांदी ने लेकसिटी वासियों को मामूली राहत का एहसास करवाया। हालां कि इससे उमस बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। हवा के साथ ही बारिश की तेज फुहार ने मौसम सुहाना कर दिया।
बूंदाबांदी से शाम होते-होते मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम सुहाना और वीकेंड होने से शाम होते ही कई लोग फतहसागर पहुंचे।

