Site iconSite icon AR Live News

मोदी की कैबिनेट के सेनापति अमित शाह बने गृहमंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा का जिम्मा

modi cabinetmodi cabinet

नई दिल्ली,(ARLive news)। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ उनकी सरकार में 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार में 57 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल का गठन भी कर लिया है और सेनापति जैसी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला मंत्रालय अमित शाह को सौंपा है। नरेन्द्र मोदी ने अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा है।

कैबिनेट मंत्री

: राज नाथ, सिंह रक्षा मंत्री।

: अमित शाह, गृह मामलों के मंत्री।

: निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

: डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, विदेश मंत्री।

: नितिन जयराम गडकरी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

: डी.वी. सदानंद गौड़ा, रसायन और उर्वरक मंत्री।

: रामविलास पासवान, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री।

: नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि और किसान कल्याण मंत्री ग्रामीण विकास मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री।

: स्मृति जुबिन ईरानी, महिला और बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री।

: रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास मंत्री।

: रविशंकर प्रसाद, कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

: हरसिमरत कौर बादल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

: थावर चंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

: अर्जुन मुंडा, जनजातीय मामलों के मंत्री।

: डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री।

: प्रकाश जावड़ेकर, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा सूचना और प्रसारण मंत्री।

: पीयूष गोयल, रेल मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री।

: धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री तथा इस्पात मंत्री।

: मुख्तार अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।

: प्रहलाद जोशी, संसदीय मामलों के मंत्री, कोयला मंत्री तथा खान मंत्री।

: महेंद्र नाथ पांडे, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री।

: अरविंद गणपत सावंत, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री।

: गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री।

: गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री

: संतोष कुमार गंगवार, श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

: राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

: श्रीपाद येसो नाइक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: डॉ. जितेंद्र सिंह, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

: किरेन रिजिजू, युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति मंत्रालय तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

: राज कुमार सिंह, ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: हरदीप सिंह पुरी आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: मनसुख एल. मंडाविया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जहाजरानी मंत्रालय तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: फग्गनसिंह कुलस्ते, इस्पात राज्य मंत्री।

: अश्विनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

: कृष्णपाल, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

Exit mobile version