Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव 2019 अपडेट : मोदी ने देश को धन्यवाद कहा, राहुल ने मोदी को बधाई दी,

Modi-RahulModi-Rahul

नयी दिल्ली,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव 2019 में कई सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा 18 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 287 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस ने 7 सीटें अभी तक जीती हैं और 43 पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “थैक यू इंडिया” ट्विट कर देश को धन्यवाद कहा है। इधर वायनाड़ से जीतने के बाद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

मोदी ने अपने ट्विट अकाउंट से चौकीदार शब्द हटा दिया है। उन्होंने ट्विट कर कहा किअब इससे आगे जाने का वक्त आ गया है। मैंने यह शब्द यहां से जरूर हटाया है, लेकिन इसकी भावना मेरे अंदर हमेशा रहेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि जनता मालिक है, उसने स्पष्ट निर्णय दिया है। मैं सबसे पहले मोदी जी को बधाई देता हूं। हमारी लड़ाई विचारधारा की है, एक भाजपा, नरेन्द्र मोदी जी की सोच है और एक कांग्रेस की सोच है और हमें यह मानना पड़ेगा कि अभी नरेन्द्र मोदी जी जीते हैं। तो उनका बधाई।  आज का दिन जनता के निर्णय का सम्मान का दिन है।

कांग्रेस प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कैंडीडेंट जीते हैं या हारे, उन्होंने पूरा दम लगाया है उनको धन्यवाद। भाजपा या मोदी जी से हमारी विचारधारा की लड़ाई है, तो किसी भी कार्यकर्ता या प्रत्याशी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। हम एकजुट होकर हमारी विचारधारा को जरूर जिताएंगे।

अमेठी में हुई हार पर राहुल ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी जीती हैं, अमेठी की जनता ने निर्णय दिया है। उनको बधाई और उनस यही कहना चाहुंगा कि जनता ने जो भरोसा रखा है, उसे बनाए रखें, पूरा करें।

Exit mobile version