Site iconSite icon AR Live News

EXIT POLL – महागठबंधन 280-287 और एनडीए 235-242 सीट…जानिए कैसे ?

exit-poll election 2019exit-poll election 2019

नई दिल्ली,(ARLive news)। 17 वीं लोकसभा चुनाव के सातों चरण पूरे हो गए हैं। आने वाली सरकार ने विभिन्न चुनावी मुद्दों में सात सात चरणों के सात वचन भी भर दिए हैं। जनता ने भी मंगल कामना के साथ अपनी-अपनी आहूति दे दी है। आतंक से लेकर राष्ट्रवाद तक भ्रष्टाचार से लेकर न्याय तक और गरीबी से लेकर रडार तक पहुंची राजनीति के विभिन्न मुद्दों, भाषणों, बयानबाजी और जुमलेबाजी के बीच भारत के पटल पर महाभारत के शतरंज की विसात पर बिछी महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है।

दक्षिण के क्षत्रपों की सहायता हंग पार्लियामेन्ट के साथ…महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है !!
महागठबंधन की सरकार में प्रधानमंत्री कौन होगा, ये ते बाद में तय होगा, लेकिन उप प्रधानमंत्री बनना अभी से मानो तय है और वह हे टीआरएस के केसीआर…!  टीआरएस-बीजेडी और जगन रेड्डी द्वारा महागठबंधन को समर्थन मिल सकता है।

वायएसआर कांग्रेस किंग मेकर्स की भूमिका में 

2014 से 2019 तक पांच साल राज करने वाले भाजपा के लिए इस बार ये इश्क नहीं आसान की तरह 2014 का 282 सीटों वाला पुनरावृत्ति नहीं होगा, किन्तु भाजपा को 543 में से सिर्फ 185 से 190 सीटें और एनडीए को कुल मिलाकर 219 से 228 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस को 134 से 139 सीटें और यूपीए को 180 से 187 सीटों, महागठबंधन को 70 से 75 सीटें मिलने की संभावना के साथ बीजेडी-और जगन रेड्डी वाली वायएसआर कांग्रेस किंग मेकर्स की भूमिका में नजर आ रहे है।

विशेष नोट : AR LIVE NEWS ने गुजराती न्यूज सर्विस (जीएनएस) के सहयोग से लोकसभा के आम चुनाव का देश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 1300 से ज्यादा पत्रकारों के फील्ड सर्वे, विशेषज्ञों के चुनाव विश्लेषण के आकलन के आधार पर सभी राजनितिक पहलुओं को देखते हुए यह चुनाव एक्झीट पोल तैयार किया है।

जानिए…किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीट मिलेंगी

Exit mobile version