Site iconSite icon AR Live News

चोरों का दुस्साहस, बेबस पुलिस : बापू-बाजार की दो दुकानों में चोरी

हिंदी समाचारहिंदी समाचार

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में इन दिनों चोर-लुटेरों की गैंग सक्रिय है। शुक्रवार रात चोरों ने बापू बाजार की दो दुकानों कुंदना ऑटो मोबाइल और संस्कृति कपड़ो के शोरूम को निशाना बनाया। चोर यहां से गल्ले में रखे करीब 20 हजार रूपए, सामान और ब्रांडेड कपड़े चोरी कर ले गए।

बदमाश इतने शातिर थे कि दुकान में घुसते ही पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और फिर डीवीआर मषीन तक उठाकर ले गए, ताकि उनके खिलाफ वहां कोई साक्ष्य नहीं बचे।

चोर ने घुसने के लिए दीवार तोड़ी, दरवाजा तोड़ा और छोटी सी जगह बनाकर दुकानों में घुस गए। इससे ठीक पहले चोरों ने सेक्टर 11 में पारस महल होटल के सामने महेन्द्र डामोर के घर को निशाना बनाया था।

शहर में सक्रिय इस चोर गिरोह की खासबात यह है कि यह मैन गेट का दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुसने के बजाए, रोशनदान, एग्जॉस्ट फैन की जगह या खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर बहुत छोटी सी जगह से घरों, दुकानों में घुस रहा है। पिछले दिनों शहर में हुई चोरियों में बदमाश एक ही प्रकार की मोडस ऑपरेंडी अपना रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे तोड़ डीवीआर तक उठा ले गए चोर

बापू बाजार स्थित कुंदना ऑटो मोबाइल के मालिक राजेश अग्रवाल ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी और पड़ोस के कपड़ों के शोरूम में चोरी की है। बदमाश छत के रास्ते से पहले कपड़ों के शोरूम में घुसे। शोरूम में रखी नकदी और कपड़े चोरी करने के बाद बदमाश उपर के गेट और दीवार तोड़कर हमारी दुकान में घुसे और ड्रॉवर में रखे 20 हजार रूपए चोरी कर ले गए। ऑटो मोबाइल की दुकान से चोरों ने नकदी  के अलावा एक लेपटॉप भी चोरी करने के लिए उठाया। लेपटॉप को छत तक लेकर गए और उसे चलाकर देखा। लेपटॉप खराब मिलने पर उसे वहीं छत पर छोड़ गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और फिर डीवीआर मषीन तक उठाकर ले गए,

कांग्रेस कार्यालय कर्मी के घर चोरी

शुक्रवार शाम को पारस महल के सामने रहने वाले कांग्रेस कार्यालय कर्मचारी महेन्द्र डामोर के घर चोरी का खुलासा हुआ था। महेन्द्र देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारी हैं और दो दिन पहले शादी समारोह में परिवार के साथ खेरवाड़ा गए थे। वे लौटे तो घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। बदमाश घर में लगे एग्जॉस्ट फैन को हटाकर उस रोशनदान-नुमा जगह से अंदर घुसे थे। बदमाश पत्नी के घर में रखे पायजेब सहित चांदी के कुछ जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए।

Exit mobile version