उदयपुर,(ARLive news)। जिला पुलिस ने शहर में पैदा हुए 8 बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोल दी है, अब ये बदमाश भी पुलिस की हिट लिस्ट में रहेंगे और पुलिस इन पर निगरानी रखने के साथ ही समय-समय पर पांबद भी करवाएगी।
हालां कि आपराधिक प्रवृति के चलते इन बदमाशोंको इसमें भी अच्छा हीमहसूस हो रहा होगा कि अब ये हिस्ट्रशीटर कहलाएंगे, मानो इनके नाम के आगे इनकी योग्यता लगायी जाएगी।
यहां खासबात यह है कि आठ हिस्ट्रीशीटर में 5 तो सिर्फ सूरजपोल थाने के हैं।
यह तथ्य इस ओर भी इशारा करता है कि शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं,जहां रह रहे लोगों में आपराधिक मनोदशा बढ़ रही है,पुलिस चाहे तो पूर्वमें चलाए गए सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों की तरह इन चिह्नित क्षेत्रों मेंयुवाओं को कानून के प्रति जागरूक कर अपराध के मार्ग से विमुख कर सकती है। यहां एनजीओ की भूमिका भी अहम हो सकती है, कि वे सर्वेकर पता करें कि आखिर क्यों चुनिंदा क्षेत्रों के युवाओं की मनोदशा में आपराधिक प्रवृति बढ़ रही है।
राज्य में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में
राज्य में एसपी जिलों के अनुसार सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में हैं,राज्य के 33 जिलों को 42 एसपी जिले में बांटा गया है। जैसे जयपुर कमिश्नरेट में पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण चार एसपी जिले हैं, जहां एसपी के समकक्ष आईपीएस डीसीपी पद पर लगते हैं। इन सभी 42 एसपी जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में हैं। जहां राज्य में 10000 हिस्ट्रीशीटर है, वहीं उदयपुर में यहा संख्या 587 है। हां जयपुर कमिश्नरेट के चारों एसपी जिलों के मिला लिया जाए, तब जयपुर में 792 हिस्ट्रीशीटर होते हैं।
ये हैं उदयपुर के 8 नए हिस्ट्रीशीटर
: आसिफ उर्फ टेडा पुत्र बाबू खां उर्फ पैगम्बर उम्र 25 साल, निवासी रजानगर किशनपोल थाना सूरजपोल
अपराध की प्रवृति : चोरी, नकबजनी, लूट
: सिकन्दर खांन उर्फ बाबा पुत्र इकबला खान भिस्ती उम्र 23 साल, निवासी खैरादीवाड़ा थाना सूरजपोल
अपराध की प्रवृति : मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती तैयारी
: मोईन खां पुत्र ईदरिश खां उम्र 23 साल, निवासी कच्ची बस्ती रजा नगर किशनपोल थाना सूरजपोल
अपराध की प्रवृति : मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना
: शारूख उर्फ अन्ना पुत्र बाबू खां उम्र 20 साल, निवासी कच्ची बस्ती किशनपोल थाना सूरजपोल
अपराध की प्रवृति : हत्या का प्रयास, अवैध आर्म्स, लूट
समीर उर्फ मगोली पुत्र इकबाल खांन उम्र 20 साल, निवासी गली न 03 थाना सूरजपोल
अपराध की प्रवृति : मारपीट, हत्या का प्रयास
: आदिल हुसैन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद युसूफ कुंजडा उम्र 26 साल, निवासी रजा कॉलोनी थाना अम्बामाता
अपराध की प्रवृति : मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार
: तेजपाल पुत्र देवीलाल उर्फ खिचुराम यादव उम्र 43 साल, निवासी हरिदास की मगरी थाना अम्बामाता
अपराध की प्रवृति : मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार
: महेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय भंवर सिंह राठौड उम्र 24 साल, निवासी बेडवास थाना प्रतापनगर
अपराध की प्रवृति : अवैध हथियार, डकैती की तैयारी प्रतापनगर

