Site iconSite icon AR Live News

मैं साध्वी प्रज्ञा को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा : पीएम मोदी

India News in HindiIndia News in Hindi

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भले ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ने माफी मांग ली हो लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। आपको बताते जाए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर दिए गए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था।

प्रधानमंत्री माेदी ने एक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। जब प्रधानमंत्री से हाल ही के दिनों में दिए गए बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो सब भयंकर खराब हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बातें पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातों को कोई स्थान नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही इस मामले में उन्होंने (साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े) माफी मांग ली हो, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा। गांधी और गोडसे के सम्बंध भयंकर खराब है, हर प्रकार घृणा के लायक है, आलोचना के लायक है। ऐसा कहने वालों को आगे से 100 बार सोचना पड़ेगा।

Exit mobile version