Site iconSite icon AR Live News

आखिरकार प्रियंका को सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत

ताज़ा ख़बरताज़ा ख़बर

नई दिल्ली,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का मीम बनाकर उसे शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। हम बता दें कि प्रियंका ने ममता की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले रूप में ममता को दिखाया गया था। इस तस्वीर को लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। शर्मा को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया था। उनको 10 मई को जेल भेजा गया था।

सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में #Isupportpriyankasharma कैंपेन चल रहा है। यूजर ममता के मीम को अपनी डीपी बना रहे हैं। असम के भाजपा नेता हेमंत बिस्व सर्मा ने भाजपा की युवा नेता की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया। हालांकि, पहले कोर्ट ने कहा था कि प्रियंका को लिखित में माफीनामा देना होगा, लेकिन बाद में अपने आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। भाजपा की युवा नेता को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

प्रियंका के वकील ने सशर्त जमानत का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं के भी मजाकिया पोस्ट बनाए जाने का हवाला दिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी तभी तक है जब तक कि इससे किसी को कोई परेशानी न हो। आरोपी सामान्य व्यक्ति नहीं है, वह राजनीतिक कार्यकर्ता है। बाद में कोर्ट ने अपने फैसले में संशोधन करते हुए माफी मांगने की शर्त हटा दी।

Exit mobile version