Site iconSite icon AR Live News

किराने की दुकान का जर्जर छज्जा गिरा, सामान खरीद रहे व्यक्ति की दबने से मौत

Breaking Udaipur News in HindiBreaking Udaipur News in Hindi

उदयपुर,(ARLive news)। डबोक के मेड़ता गांव में किराने की दुकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे खड़े व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने दुकान मालिक से मुआवजे की मांग की। इसको लेकर रविवार दोपहर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल के मोरचरी में काफी माहौल गरमा गया।

मोरचरी में मृतक के परिजनों के साथ डबोक के सौ से अधिक लोग इकट्ठे हो गए और आर्थिक सहायता नहीं देने पर दुकान के बाहर अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस की समझाईश और दुकान मालिक के आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को देने के बाद परिजन शव लेकर मोरचरी से रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार मेड़ता, डबोक निवासी लोगर पुत्र नाथूलाल रविवार को घर के किराणे के सामान की खरीददारी के लिए क्षेत्र स्थित मनोहर लाल जैन की किराणे की होलसेल की दुकान पर गए थे। लोगर सामान खरीद रहे थे, इसी दौरान दुकान का छज्जा अचानक उनके उपर गिर गया। हादसे में गंभीर घायल हुए लोगर लाल को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकान का छज्जा मनोहर लाल जैन की लापरवाही से गिरा है। छज्जा काफी समय से जर्जर था, लेकिन मनोहर लाल ने रिपेयरिंग नहंी करवाई और आज छज्जा गिरने से लोगर की मौत हो गयी।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि लोगरलाल अपने घर में अकेला कमाने वाला था, उसके बच्चे भी छोटे हैं। ऐसे में परिजनों मनोहर लाल जैन से आर्थिक सहायता की मांग की। मोरचरी में पोस्टमार्टम के दौरान काफी देर चली बातचीत के बाद दुकान मालिक मनोहरलाल जैन आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हो गया और परिजनों को राषि का चेक दिया। इसके बाद सभी शव लेकर डबोक के लिए रवाना हुए।

Exit mobile version