Site iconSite icon AR Live News

पीएमसीएच को स्वीकृति मिलने से उदयपुर देश के सबसे बड़े मेडिकल एजुकेशन हब सिटी में शुमार हुआ

News Headlines in HindiNews Headlines in Hindi

अब उदयपुर के पांच कॉलेज जिनके पास है मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता

उदयपुर,(ARLive news)। झीलों की नगरी उदयपुर अब मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी देश में आपनी अलग पहचान बना रहा है। दो दिन पहले पेसिफिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (पीएमसीएच) को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश की मिली स्वीकृति के बाद अब उदयपुर देश के सबसे बड़े मेडिकल एजुकेशन हब सिटी में शुमार हो गया है। राज्य में उदयपुर एकलौता ऐसा शहर है, जहां पांच मेडिकल कॉलेज हैं और जो हर साल 850 डॉक्टर देश को दे रहा है। वहीं छठा कॉलेज उदयपुर से मात्र चार किलोमीटर दूर राजसमंद में है।

जानकारी के अनुसार राज्य के 15 मेडिकल कॉलेजों में वर्ष 2019-20 सत्र में 2700 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश हो सकेगा। खासबात है कि इनमें 850 सीट उदयपुर के पांच मेडिकल कॉलेज पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), गीतांजलि मेडिकल साइंसेज, पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अमेरिकन इंटरनेशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आरएनटी कॉलेज में ही भरी जाएंगी। वहीं 150 सीट उदयपुर बॉर्डर स्थित राजसमंद के अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में है। ऐसे में राज्य की एमबीबीएस की 2700 सीटों में से 1000 सीट पर तो उदयपुर के मेडिकल कॉलेजों में ही प्रवेश होगा। देश में सबसे ज्यादा बेंगलूरू के 14 मेडिकल कॉलेजों में 1650 एमबीबीएस सीट है, वहीं उदयपुर के 6 मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 1000 सीट हैं।

उदयपुर में पीएमसीएच दूसरे नंबर का सबसे पुराना निजी मेडिकल कॉलेज

उदयपुर में पीएमसीएच दूसरे नंबर का सबसे पुराना निजी मेडिकल कॉलेज है। उदयपुर में सबसे पहले गीतांजलि मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ था, इसके बाद पेसिफिक ग्रुप ने मेडिकल एजुकेशन क्षेत्र में कदम रखा और पांच साल पहले पीएमसीएच की शुरूआत की थी। इसके बाद से ही उदयपुर ने मेडिकल एजुकेशन क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी और अब उदयपुर में ही पेसिफिक ग्रुप के दो मेडिकल कॉलेज पीएमसीएफ और पीआईएमएस है। दोनों कॉलेज मिलकर इस वर्ष 300 डॉक्टर्स तैयार करेंगे।

Exit mobile version