Site iconSite icon AR Live News

दुल्हन अपहरण बहुचर्चित मामला : अब दुल्हन ने कहा पिता के घर जाना है

Rajasthan SamacharRajasthan Samachar

कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत हुए बयान।

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में दुल्हन के अपहरण के बहुचर्चित मामले में दुल्हन ने फिर अपनी एक नयी मंशा जाहिर की है। एक दिन पहले पति के साथ जाने की इच्छा जताने वाली दुल्हन अब पिता के घर जाना चाहती है।

हिरणमगरी पुलिस ने गुरूवार सुबह नारी निकेतन से विनीता को लिया और कोर्ट लेकर पहुंची। मजिस्ट्रेट के सामने विनीता के सीआरपीसी की धारा 164 के बयान करवाए गए। विनीता ने बताया कि प्रियंक अपने दोस्तों के साथ उसे जबरदस्ती उठा कर ले गया था और विरोध करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। कोर्ट में दुल्हन विनीता ने अपने पिता के घर जाने की इच्छा जताई। इस पर कोर्ट ने विनीता को उसे परिजनों के सुपुर्द करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने नारी निकेतन से विनीता को उसे परिजनों को सुपुर्द किया और शाम तक विनीता अपने तीतरड़ी स्थित पिता के घर पहुंच गयी।

इधर गिरफ्तार हुए प्रियंक और उसके दोस्तों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि वारदात में उपयोग किए गए वाहनों और हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान वाहनों और हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

Exit mobile version