Site iconSite icon AR Live News

पेट के अंदर छुपा कर ला रहे थे 3 किलो सोने का पेस्ट, हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़े गए

Latest Breaking News in HindiLatest Breaking News in Hindi

हैदराबाद,(ARLive news)। हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पर अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 3.329 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। फिलहाल एयरपोर्ट के अधिकारी दोनों लोगों से पूछताछ कर रहे है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों को इन दो यात्रियों पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान सामने आया की इन दोनों यात्रियों ने कुछ पदार्थ अपने पेट के अंदर छुपा कर रखा है। जांच के बाद सामने आया कि दोनों यात्री लगभग 3.329 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में अपने पेट के अंदर छुपा कर ले जा रहे थे। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version