Site iconSite icon AR Live News

पुणे के कपड़ा गोदाम में लगी आग, 5 मजदूरों की मौत

Breaking News in HindiBreaking News in Hindi

पुणे,(ARLive news)। महाराष्ट्र के पुणे के उरुली देवाची गांव में स्थित एक कपड़ा गोदाम में आज सुबह आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिससे आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के गोदाम में जब आग लगी तो उस समय वहां एक कमरे में मजदूर सोए हुए थे।

Exit mobile version