Site iconSite icon AR Live News

अलवर में पति के सामने महिला से दुष्कर्म मामला : बीजेपी ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

Jaipur NewsJaipur News

उदयपुर,(ARLive news)। अलवर में बीच रास्ते में रोककर पति के सामने उसकी पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामला और इस पर पुलिस के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संभागस्तरीय प्रदर्शन किया। बीजेपी ने इस घटना और इस पर पुलिस के रवैये की भर्तस्ना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की।

कलेक्ट्री के बाहर हुए इस प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद कानून और व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है, अखबारों की सुर्खियों में कहीं ना कहीं किसी ने किसी जगह पर हत्या बलात्कार लूट के समाचारों ने अपना स्थान आरक्षित कर लिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। वक्ताओं ने गहलोत सरकार और उनकी शासन व्यवस्थाओं पर कड़े प्रहार करते हुए राज्यपाल को दिए ज्ञापन में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Exit mobile version