Site iconSite icon AR Live News

दुल्हन के अपहरण की फिल्मी कहानी में आया ट्विस्ट : वायरल हुआ एक लेटर

उदयपुर की ताज़ा ख़बरउदयपुर की ताज़ा ख़बर

उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सवीना फाटक के पास दुल्हन के अपहरण की फिल्मी स्टाइल में हुई घटना की कहानी में ट्विस्ट आ गया है। दुल्हन विनीता के नाम से एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस लेटर में दावा किया गया है कि विनीता मर्जी से प्रियंक के साथ गयी है और वह उसी के साथ रहना चाहती है।

इस लेटर को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें यह लेटर कहीं से बरामद नहीं हुआ है, बल्कि उन्हें भी यह लेटर सोशल मीडिया के जरिए ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में जब तक लड़की नहीं मिल जाती, तब तक इस लेटर की सत्यता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

हुआ यूं कि तीतरड़ी निवासी विनीता सुथार की सोमवार देर रात भटियानी चोहट्टा निवासी क्षितिज शर्मा से सामाजिक रीतिरिवाज से विवाह हुआ था। सुबह विनीता की विदाई हुई और वह क्षितिज के साथ एक कार में ससुराल के लिए शादी समारोह स्थल से रवाना हुई। नव दुल्हा-दुल्हन की कार सवीना फाटक के पास पहुंची ही थी कि उनकी कार के सामने एक कारी आयी। कार से युवक उतरे और क्षितिज से मारपीट कर विनीता का अपहरण कर ले गए। इस घटना के बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और विनीता के परिजनों ने प्रियंक नाम के लड़के के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई।

दिनभर चली पुलिस पड़ताल में सामने आया कि प्रियंक और विनीता पहले से परिचित थे और अच्छे दोस्त भी थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। पुलिस ने प्रियंक की मदद करने वाले कुछ युवकों और प्रियंक के परिजनों को पकड़ पूछताछ कर रही है।

शाम तक सोशल मीडिया पर विनीता के नाम से एक लेटर वायरल हुआ

दो पेज के लेटर के आखिरी में विनीता सुथार का नाम लिखा हुआ है। इस लेटर में विनीता ने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैंने यह कदम बहुत सोच-समझ कर उठाया है, मैं प्रियंक के साथ ही रहना चाहती हूं। मैंने क्षितिज से शादी के लिए मना किया था, लेकिन उसके बावजूद आपने मेरी शादी क्षितिज से तय कर दी। मैंने और प्रियंक ने आपको मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आप नहीं माने, इसलिए मैं अब मजबूर हूं। लेटर में तो विनीता के हवाले से और भी बहुत कुछ लिखा हुआ है, इसलिए हम वायरल लेटर की फोटो खबर के साथ संलग्न कर रहे है।

ARLive news इस लेटर के अधिकृत होने या इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस ने भी अभी तक इस लेटर को अधिकृत नहीं माना है। हालां कि पुलिस इस लेटर को भी गंभीरता से ले रही है

Exit mobile version