जयपुर,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव के देश में पांचवें और राजस्थान के दूसरे चरण के मतदान सोमवार सुबह से जारी है। दोपहर 1 बजे तक राज्य की 12 सीटों पर 43.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक राजस्थान में सर्वाधिक मतदान गंगानगर संसदीय क्षेत्र में हुआ है। गंगानगर में सुबह 9 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 1 बजे तक सर्वाधिक मतदान रहा। दोपहर 1 बजे तक गंगानगर में 47.91 प्रतिशत हो चुका है। वहीं अब तक सबसे कम मतदान करौली-धोलपुर में रहा है।
राजस्थान में पहले चरण के 13 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के प्रतिशत से आज हो रहे मतदान का प्रतिशत कम है। पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 44.05 प्रतिशत मतदान रहा था, वहीं दूसरे चरण की 12 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 43.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

