Site icon AR Live News

आयुर्वेदिक डॉक्टर की खुद की दवाई खाने से ही हो गयी मौत ?

udaipur doctor dead by heat stroke

सम्प्रदाय से जुड़ने के कारण परिवार का कर दिया था परित्याग

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के नाकौड़ा नगर में किराए से रह रहे आयुर्वेदिक डॉक्टर रवि प्रकाश की नाक से हुए अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। डॉक्टर रवि प्रकाश कमरे में मृत पाए गए। पुलिस अंदेशा जता रही है कि डॉक्टर ने खुद ही कोई दवाई ली होगी, हैवी डोज या भीषण गर्मी (हीट स्ट्रॉक) के कारण उनके नाक से ब्लीडिंग हुई होगी, वे बेहोश हो गए, लेकिन रक्तस्राव जारी रहा और इस कारण से उनकी मौत हो गयी।

अनुसंधान कर रहे पुलिस हैड कांस्टेबल सुनील विश्नोई ने बताया कि चूरू निवासी रवि प्रकाश (48) पुत्र ओम प्रकाश उदयपुर के नाकौड़ा नगर में कांस्टेबल पुष्कर के घर पर किराए से रहते थे। वे यहां पिछले चार-पांच महीने से रह रहे थे। उन्होंने घर के बाहर ही कृष्णा आयुर्वेदिक के नाम से बोर्ड भी लगा रखा था और मरीजों को भी देखते थे। रवि प्रकाश कुछ समय विदेश में भी रहे थे और किसी संत संबंधित सम्प्रदाय से जुड़ने के कारण उन्होंने परिवार का परित्याग कर दिया था और उदयपुर में अकेले रहते थे। वे बीपी, शुगर की दवाई रेगुलर खाते थे और गत दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भी काफी परेशान थे।

काफी घंटै कमरे से बाहर नहीं आने कारण कांस्टेबल पुष्कर को अंदेशा हुआ। पुष्कर ने डॉक्टर की परिचित दीदी और पुलिस को सूचना दी। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने धक्का देकर कमरा खोला तो डॉक्टर रवि प्रकाश मृत पड़े हुए थे, उनके नाक से खून बहनेे के कारण आस-पास काफी खून पड़ा हुआ था। शव का निरीक्षण करने पर पुलिस को कहीं कोई चोट नजर नहीं आयी है।

पुलिस अंदेशा जता रही है कि गर्मियों में डॉक्टर रवि प्रकाश ने शायद कोई हैवी डोज ले ली थी या भीषण गर्मी (हीट स्ट्रॉक) से उनके नाक से खून बहने लगा और वे बेहोश हो गए। अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई होगी। हालां कि मृत्यु को स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Exit mobile version