Site icon AR Live News

टूल बॉक्स में छुपा कर ले जा रहे थे 14 किलो अफीम

Udaipur News in Hindi

उदयपुर,(ARLive news)। जिले की खेरोदा पुलिस ने 14 किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार करने की बड़ी कार्यवाही की है। खास बात है कि तस्कर इतनी अफीम ट्रेलर के ट्रौला और केबिन के बीच बने टूल बॉक्स में छुपा कर ले जा रहा था।

थानेदार मान सिंह ने बताया कि भटेवर में वासुदेव होटल के पास एक ट्रेलर के एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। ट्रेलर एक्सीडेंट से क्षतिग्रत था और उसका मालिक मंगलवाड़, चित्तौड़गढ़ निवासी विनोद पुत्र रामेश्वर लाल गुर्जर वहीं खड़ा था। मौके पर मालिक से पूछताछ और पड़ताल के दौरान पुलिस को शंका हुई। इस पर पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो केबिन और ट्रौला के बीच बने टूल बॉक्स में 14.400 किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने ट्रेलर मालिक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version