Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव : मतदान केन्द्र में घुसा जहरीला गोयरा, मचा हड़कंप

राजस्‍थान न्यूज़राजस्‍थान न्यूज़

(ARLive news)। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र स्थित भलेर भोदर मतदान केन्द्र पर मतदान चल रहा था। खिड़की खुली होने से जहरीला जानवर गोयरा अचानक मतदान केन्द्र के अंदर घुस गया। गोयरा देखकर एक बारगी सभी के डर गए। कुछ देर के लिए मतदान केन्द्र के अंदर हड़कंप का माहौल रहा। हालां कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और मतदान केन्द्र की टीम ने उस गोयरे को बमुश्किल पकड़कर एक शीशी में बंद किया और मतदान केन्द्र से दूर छोड़ा। इसके बाद मतदान कर्मियों और मतदाताओं ने राहत की सांस ली।

वीडियो: गोयरा घुसने के बाद मतदान केन्द्र में मचा हड़कंप

Exit mobile version