Site iconSite icon AR Live News

मतदान पूर्ण होने का काउंट-डाउन शुरू : 5 बजे तक 62.89 प्रतिशत मतदान हुआ

Rajasthan Hindi NewsRajasthan Hindi News

राजस्थान,(ARLive news)। देश में चौथे और राजस्थान के पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। करीब आधा घंटे बाद मतदान पूरा हो जाएगा और रिजल्ट ईवीएम पेटियों में बंद रहेगा। इस बार मतदान 68 प्रतिशत से उपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

शाम 5 बजे तक राजस्थान की 13 सीटों पर 62.89 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इनमें मेवाड़ के उदयपुर में शाम 5 बजे तक 68.38, राजसमंद में 59.80, बांसवाड़ा में 67.60, चित्तौड़गढ में 67.07 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं राज्य की अन्य 9 सीटों भीलवाड़ा में 60.55, कोटा में 65.08, झालावाड़-बारां में 66.38, जालोर में 62.26, बाड़मेर में 68.78, जोधपुर में 64.03, पाली में 58.26, अजमेर में 60.68 और टोंक-सवाईमाधोपुर में 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदाताओं ने गर्मी में भी पोलिंग बूथ आकर मतदान किया। गर्मी का ज्यादा असर मतदान पर नहीं दिखा। मतदान के रूझान का प्रतिशत देखें तो राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 45.18 प्रतिशत मतदान ही हुआ था, वहीं दोपहर 3 बजे तक 54.81 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच 9.63 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई।

Exit mobile version